फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन साल से बिहार ले जाकर शराब बेचता था, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिहार में शराब बंदी होने के कारण लोग यूपी से शराब ले जाकर वहां बेच देते हैं। कई बार बिहार में शराब की बड़ी खेप पकड़ी भी गई है। एक युवक ने शराब बेचने के लिए अगल तरीका अपनाया। वह पिट्ठू बैग में कम संख्या में शराब की बोतल रखकर बिहार ले जा रहा था। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से 11 बोतल शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि वे शनिवार को शाम को स्टेशन पर गश्त पर थे। प्लेटफार्म नंबर दो तथा तीन के पश्चिमी छोर पर पिट्ठू बैग लिए एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पकड़कर तलाशी ली गई तो बैग से 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुुई। पुलिस ने आरोपी सन्नी संगम निवासी हनुमानगंज थाना इस्लामपुर जिला नालंदा बिहार को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिहार में शराब बंदी के कारण वह यूपी से शराब खरीद कर बिहार ले जाकर महंगे दाम पर बेचता है। यह काम वह तीन साल से कर रहा है और पहली बार पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें