फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नेवढि़या गांव के पास सोमवार को देर रात को ट्रेन की चपेट में आने से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की मौत हो गई। मंगलवार को सुबह पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। उधर, जिगना थाना क्षेत्र के यादवपुर के पास मंगलवार को दोपहर में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के नेवढि़या गांव में घर से 500 मीटर दूर रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के पिता दुखरुल्ला ने बताया कि उनसे दो पुत्र हैं। छोटा पुत्र इलियास (30) पिछले पांच वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को रात में जब वे लघुशंका करने के लिए उठे तो इलियास कमरे में नहीं था। लगा बाहर गया होगा। बाहर तलाश की, परंतु वह नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार को सुबह चार बजे पुलिस ने मौत की सूचना दी। घर से 500 मीटर दूर इलियास की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को रेल लाइन से हटवाया। स्थानीय लोगाें ने शव देखकर पहचान की। सूचना परिजनों को दी। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दूसरी घटना जिगना थाना क्षेत्र के यादवपुर के पास हुई। मंगलवार को दोपहर में संर्पूण क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश में जुट गई। जिगना थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि ट्रेन से कटकर मृत अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें