मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के दो गांवों के दो युवकों ने अपनी पत्नी के खिलाफ जिगना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी मंदिर में बीते 14 जून को हुई है। शादी के एक माह बाद पत्नी परेशान कर रही है। पत्नी अपने साथ एक बच्ची लेकर आई है। वह फांसी लगाकर जान देने की धमकी दे रही है।
दूसरे गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि वह लगभग एक माह से बीमार चल रहा है। उसकी पत्नी चार बच्चों की मां है, फिर भी गांव में एक युवक से उसका प्रेम संबंध चल रहा है। शनिवार को पत्नी को समझाने का प्रयास किया तो अपशब्दों का प्रयोग करते हुए ईंट से पैर पर मार दिया। इससे चोट लगी है। थानाध्यक्ष जिगना अरविंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।