फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अहरौरा और चुनार थाना क्षेत्र में रविवार को देर शाम को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। अहरौरा-सरिया मार्ग पर मझवां के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। अहरौरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां के पास बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ऑटो सवार लल्लन सिंह पटेल (70), रामकुमार बिंद (28) निवासी सरिया थाना अहरौरा, विशाल चौहान (12), रजनी (37) निवासी फुलवरिया थाना अहरौरा घर जा रहे थे। अहरौरा-सरिया मार्ग पर ग्राम मझवां गांव के पास ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी अहरौरा भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने लल्लन सिंह पटेल को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य तीनों घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सीओ मड़िहान अनिल पांडेय ने बताया कि ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी के बरगवां निवासी अखिलेश कुमार सिंह (41) पुत्र भोलानाथ बाइक से अपने खेत से घर लौट रहे थे। अचानक रास्ते में जंगली जानवर आ गया। उसको बचाने के चक्कर में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें गंभीर चोट लगने के कारण बीएचयू ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें