फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से दो लोगों की मौत

Fri, 18 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरु कर दिया है।  जिले के बरकछा एवं हलिया में ठंड लगने से गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


बरकछा इलाके के लोगों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती के दौरान लापरवाही से सूई लगाने के कारण उसके मरीज की मौत होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को हंगामा मचाया।

नाराज लोगों ने कहा कि समय से उसके मरीज का इलाज किया गया होता तो मौत नहीं होती। मौके पर पहुंची अस्पताल चौकी  पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन


बरकछा गांव निवासी दिनेश कुमार 22 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल को रात में ठंड लगी थी

। हालत गंभीर होने पर गुरुवार की सुबह उसे परिवार के लोगों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। परिवारीजनों के अनुसार इलाज के दौरान एक चिकित्सक ने सुई लगाई  तो उसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही परिवार के लोग आक्रोशित हो गए और कहा कि चिकित्सक द्वारा लापरवाही से इलाज करने के कारण उसके मरीज की मौत हुई है।

चिकित्सक समय से इलाज कर देते तो उसकी मौत होगई। शोरगुल सुन कर पहुंची अस्पताल चौकी की पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।

उधर दूसरी घटना में देवहट निवासी फूलचंद्र विश्वकर्मा 53 वर्ष एक दिन पूर्व अपने फुफेरे भाई के यहां इलाज कराने गया था। जहां पर गुरुवार की सुबह शौच के लिए सिवान की ओर जा रहा था इसी दौरान ठंड लग गई।

जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की माने तो गरीबी के कारण ठंड लगने पर वह सही तरीके से इलाज नहीं करा पाया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें