फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करते समय दो यात्रियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ट्रेन में सफर करते हुए बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को अजमेर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन में एक महिला यात्री और शुक्रवार की सुबह ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में बीमारी से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बलिया के जापलीगंज थाना क्षेत्र के भृगु आश्रम निवासी किरन (53) अजमेर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के कोच संख्या सात में सफर कर रही थी। ट्रेन में उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी ने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। शुक्रवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर चले गए। दूसरी घटना शुक्रवार की सुबह हुई। वाराणसी निवासी अरविंद पटेल (25) ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। वह सूरत में मजदूरी करता था। सूरत से घर लौट रहा था। रास्ते में तबीयत खराब हुई। मिर्जापुर में जीआरपी ने गाड़ी रुकने पर डाक्टर को बुलाया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि ट्रेन में सफर करते हुए बृहस्पतिवार की शाम को एक महिला और शुक्रवार की सुबह ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में एक युवक की बीमारी से मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें