हलिया। फुलियारी गांव में बुधवार को दो पक्षों में जमीन संबंधी विवाद में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजवाया। दोनों पक्ष की तरफ तहरीर दी गई है। तहरीर पर पुलिस सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
फुलियारी गांव निवासी काली चरण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीन संबंधी विवाद में बहादुर, झल्लर, संतोष, सुदर्शन गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची फूल कुमारी, रितू, उर्मिला, राधेश्याम व मीता को मारपीट कर घायल कर दिया। उनको भी चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के झल्लर ने तहरीर में बताया कि जमीन संबंधी विवाद में काली चरण, छठी लाल, राधेश्याम लाठी डंडे से मारने-पीटने लगे। बीच बचाव के लिए पहुंची झल्लर, मंजू, कुसुम, ज्ञान देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।