जमालपुर। जफराबाद में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की न्याय पंचायत स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग लंबी कूद में कंपोजिट विद्यालय सुरहा की छात्रा शिवानी और 600, 200 और 100 मीटर दौड़ में बियरही की सपना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह से उच्च प्राथमिक बालक वर्ग लंबी कूद एवं 600 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सुरहा के अजय, 200 मीटर दौड़ में बियरही के अंकित कुमार, 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सुरहा के अंकित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग बालक लंबी कूद में सुरहा के दिव्यांश के अलावा 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़ में बियरही के आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 50 मीटर दौड़ में बियरही के हिमांशु एवं बालिका वर्ग की लंबी कूद में सुरहा की अन्नू कुमारी, 400 मीटर दौड़ में बियरही की शिताबी, 200 मीटर दौड़ में दौलताबाद की आंचल, 50 एवं 100 मीटर दौड़ में सुरहा की ब्यूटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि आदर्श इंटर काॅलेज के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह रहे। इस दौरान अजय कुमार भारती, सुरेश कुमार सिंह, सर्वेश सिंह, जीवन प्रकाश जोशी, रीना सिंह, मधुलता सिंह आदि मौजूद रहे।