फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ में से दो जमातियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर । विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड में गुरुवार को भर्ती कराए गए नौ जमातियों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन जांच में जुटा है। यह दोनो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे। दोनों को बाकी जमातियों से अलग रखा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस और मेडिकल टीम ने दोनों के गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दोनों से जुड़े क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। वहीं कोरोना पाजिटिव जमातियों के गांव को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं परिवार के सदस्य व अन्य मिलने वाले लोगों की जांच व क्वारंटीन करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से 22 मार्च को घर लौटे तब्लीगी जमात के छह और देहरादून के तीन लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को विंध्याचल में बने एल-वन फैसिलिटी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जहां से सभी के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए। शनिवार की सुबह नौ में से दो जमातियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य महकमे के साथ जिला प्रशासन में भी हड़कंप की स्थिति रही। दोनों निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। भर्ती अन्य सात लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
गुरुवार को नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के तीन, अदलहाट थाना क्षेत्र के तीन, चुनार, अहरौरा व जमालपुर के एक-एक जमाती को विंध्याचल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसमें नगर के तीन जमाती देहरादून से लौटे है। बाकी छह दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, दोनों को अलग कक्ष में रखा गया है। जमालपुर का जमाती झोला छाप डाक्टर बताया जा रहा है। उसके संपर्क में अब तक परिवार के सदस्य सहित कई ग्रामीण आ चुके हैं। अहरौरा निवासी दूसरा जमाती भी खेत में कार्य किया था। प्रशासन दोनों की ट्रैवेल हिस्ट्री निकालने में जुटी है। दोनों से जुड़े क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। वहीं कोरोना पाजिटिव जमातियों के गांव को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं परिवार के सदस्य व अन्य मिलने वाले लोगों की जांच व क्वारंटीन करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के जमालपुर, अदलहाट, अहरौरा, चुनार से छह लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज और नगर के कटरा कोतवाली के तीन लोग देहरादून मरकज गए थे। गुरुवार को सभी नौ के बारे में जानकारी होने पर पुलिस इनके घर गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को विंध्याचल में बने आईसालेशन वार्ड में रखा। जमालपुर औरा अहरौरा निवासी दोनों लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि 19 को दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे। 22 मार्च को घर में आने के बाद छिपकर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें