फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में डूब रहे तीन में दो लोगों को बचाया, भदोही निवासी किशोर डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विंध्याचल। थाना क्षेत्र के दीवान घाट पर गंगा में बुधवार की सुबह गंगा में स्नान करते समय तीन लोग गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। घाट पर मौजूद नाविकों ने भदोही निवासी संगीता देवी और चंदन को तो बचा लिया।
चंदन का भांजा अक्कू (15) लापता हो गया। एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे हैं। भदोही के औराई थाना क्षेत्र के तिऊरी गांव से 22 लोगों का समूह मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में दर्शन पूजन करने आया था। बरतर तिराहे पर वाहन स्टैंड में गाड़ी खड़ी करने के बाद सभी गंगा स्नान के लिए दीवान घाट पर गए। सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। तभी संगीता देवी, उनका बेटा चंदन, भांजा अक्कू (15) गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूबने लगे। घाट पर मौजूद नाविकों ने संगीता देवी और चंदन को सुरक्षित गंगा नदी से बाहर निकल लिया। अक्कू गंगा नदी में समा गया। घाट पर शोर मच गया। दर्शन पूजन करने से पहले लापता हुए बालक के परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है।
घाट पर डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि दीवान घाट पर गंगा स्नान करते समय युवक डूबा है। खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें