फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन

Tue, 15 Dec 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सत्र 2016 के पदाधिकारियों के चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए दो तथा सचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


 इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के साथ ही कनिष्ठ उपाध्यक्ष, उपसचिव सामान्य, उपसचिव प्रकाशन, उप सचिव प्रशासन, निर्वाचन अधिकारी पद के लिए एक-एक ने नामांकन किया। संघ हाल में सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे से सांय चार बजे तक नामांकन दाखिल किया गया।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सत्र 2016 के पदाधिकारियों के चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन फार्मों की बिक्री भी की गई, जिसके तहत निर्वाचन अधिकारी, सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए नामांकन फार्म का विक्रय हुआ।
विज्ञापन


बार के अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार सिंह एवं गंगा प्रसाद यादव अपने-अपने समर्थक अधिवक्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में संघ सभागार के बाहर पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इसी क्रम में सचिव पद के लिए अधिवक्ता हरिलाल बिंद एवं सरदार जगजीत सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

 वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता महेश कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शिव नरेश सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा संघ के उपसचिव सामान्य पद के लिए शिवशंकर दूबे, उपसचिव प्रकाशन पद के लिए नियामत उल्ला सिद्दीकी, उपसचिव प्रशासन पद के लिए आलोक कुमार शुक्ल, निर्वाचन अधिकारी पद के लिए संजय श्रीवास्तव, सदस्य कार्यकारिणी के

लिए आत्रेय दत्त मिश्र, महेंद्र कुमार यादव तथा वीरेंद्र चंद्र अग्रहरि ने भी अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी मुक्तेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 15 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक संघ भवन के सभागार से नामांकन फार्म का विक्रय होगा तथा उसी दिन संघ भवन में नामांकन फार्म जमा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें