फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बुंदेलखंडी वार्ड के उपचुनाव दूसरे दिन भी लिए दो पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद के बुंदेलखंडी वार्ड के सभासद पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को भी दो पर्चे लिए गए लेकिन नामांकन कोई नहीं हुआ। अब तक पर्चा लेने वालों की कुल संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया था लेकिन नामांकन नहीं किया। दूसरे दिन भी शनिवार को दो संभावित उम्मीदवारों ने पर्चा लिया। लेकिन नामांकन नहीं किया।
अब तक कोई भी नामांकन नहीं हुआ है। कहा कि नगर पालिका मिर्जापुर के सिर्फ एक ही वार्ड के सभासद पद के लिए उपचुनाव होना है। यहां के सभासद रहे सतीश केसरवानी का पूर्व में निधन हो जाने के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी।
विज्ञापन

इसलिए प्रदेश की अन्य निकायों में रिक्त सीटों के साथ बुंदेलखंडी वार्ड का भी उपचुनाव कराया जा रहा है। बताया कि उपचुनाव के लिए पांच मई को मतदान होगा और सात मई को मतगणना होगी। नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर में अपर उपजिलाधिकारी सदर के न्यायालय में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें