फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चेन छिनैती मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विंध्याचल में छीनैती के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर कोईरान बस्ती के मौर्य रेस्टोरेंट के पास तीन सितंबर को महिला श्रद्धालु के साथ हुई छिनैती के मामले में पुलिस ने बुधवार को गोकुलधाम रोज से दो आरोपियों अजय कुमार बिंद निवासी बरईपुर कोतवाली देहात, अमर बहादुर निवासी गोपालपुर कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पुुलिस ने मंगलवार को ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आजमगढ़ के मेहनगर भिटकासों निवासी वेद प्रकाश पांडेय ने तीन सितंबर को तहरीर दिया था कि मौर्या होटल के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने पत्नी के गले से चेन छीनकर भाग गए थे। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से दो चेन, बाइक बरामद किया गया है। ये दोनों पिछले दिनों मौर्य रेस्टोरेंट के पास हुई छिनैती की घटना में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें