फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापता दो किशोरियां सर्विलांस की मदद से 10 दिन बाद लखनऊ में मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से लापता दो किशोरियों को सर्विलांस की मदद से पुलिस ने रविवार को लखनऊ से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बीते 28 मार्च को दोनों किशोरियां मड़िहान थाना क्षेत्र के एक विद्यालय गई थीं। शाम तक घर नहीं पहुंचीं। परिजनों ने संतनगर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक शिव प्रकाश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस की मदद से लखनऊ के केसीसी चौराहा चारबाग से रविवार को दोनों किशोरियों को बरामद किया। उन्होंने बताया की लखनऊ के चारबाग में उन्हें घूमते देखा गया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगीं। उन्हें महिला कांस्टेबल के सहयोग से पकड़ कर ले आया गया। दोनों एक साथ रहने और जीने-मरने की कसमें खाने लगीं। संतनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लापता दोनों किशोरियों को सर्विलांस की मदद से बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें