फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाजार से घर लौटते समय ट्रक ने कुचला दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
लालगंज चेरुईराम के पास हादसे में मृत मनोज की फाइल फोओ। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
लालगंज। चेरूईराम गांव में वाराणसी-रीवा हाईवे पर शनिवार की देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते मनोज (35) और सूरज (25) की मौत हो गई। घायल सुरेश को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दी। तीनों दोस्त थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के निनवार दक्षिण निवासी मनोज (35), सूरज उर्फ अश्वनी (25) और सुरेश (27) तीनों एक ही बाइक से लालगंज बाजार से अपने गांव जा रहे थे। शनिवार की देर रात करीब 11 बजे जब वे लालगंज थाना क्षेत्र के चिरुईराम पानी टंकी के पास अपने घर के रास्ते की मोड़ पर पहुंचे। तभी मिर्जापुर से रींवा की जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी लालगंज भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मनोज और सूरज को मृत घोषित कर दिया। सुरेश को गंभीर अवस्था में बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाइवे पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर वाहन का पता लगाया जा रहा है।

लालगंज चेरुईराम के पास हादसे में मृत मनोज की फाइल फोओ। स्रोत- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें