फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नारियल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे छह करोड़ का गांजा, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 09:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

नारियल की बोरियों के बीच छह करोड़ का गांजा छिपाकर ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्कर उड़ीसा से मिर्जापुर, प्रयागराज और वाराणसी में सप्लाई करने जा रहे थे। इस दौरान ट्रक से 1204 किलो गांजा बरामद किया गया। 
विज्ञापन
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले की कोतवाली देहात पुलिस ने बरकछा खुर्द छितमपुर मोड़ के पास से नारियल और मछली के दाने की बोरियों के बीच छिपाकर ट्रक से ले जाए जा रहे छह करोड़ रुपये कीमत के गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक सवार मध्य प्रदेश के मऊगंज निवासी दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। ट्रक से कुल 1204 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। 

इसके साथ ही तीन मोबाइल फोन और 1900 रुपये नकद भी मिले हैं। मामले की जानकारी एएसपी सिटी योगेंद्र सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें