फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में टैम्पो पलटने से चालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के विशेषरपुर माफी गांव निवासी टेंपो चालक और महिला की गाजीपुर में सड़क हादसे में मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। अदलहाट थाना क्षेत्र के विशेषरपुर माफी गांव निवासी टेंपे चालक सुनील कुमार पुत्र रामचन्दर राम (25) टेंपों से हलवाई और उसके सहयोगियों को लेकर गाजीपुर गया था। टेंम्पो में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे। जिसमें तीन पुरुष और चार महिलाएं थीं। गाजीपुर से वापस होते समय बृहस्पतिवार की देर रात टेंपो सैदपुर बाइपास चढ़ने से पहले सड़क पर गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें मालती देवी पत्नी पारस (55) निवासी भीटी थाना रामनगर वाराणसी और चालक सुनील कुमार पुत्र रामचन्दर राम की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील कुमार को तीन वर्ष की एक पुत्री और दो वर्ष का एक पुत्र है। बाकी घायल हो गए। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान सुरेश कुमार भारती रात में ही मौके पर पहुंच गए। वहां पर तत्काल घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई गई। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को शव घर पर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें