पटेहरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव सिंघल ने बुधवार सुबह आठ बजे पटेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 24 स्वास्थकर्मी अनुपस्थित थे। इनमें से दो से स्पष्टीकरण मांगते हुए बाकी सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण करने के लिए सीएमओ सरकारी वाहन के बजाय किसी और वाहन से पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर, दवाओं का स्टॉक रजिस्टर को देखा। परिसर में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जताई। निरीक्षण बाद ककरद एएनएम सेंटर पहुंचे सीएमओ ने सेंटर में बिजली और पानी का कनेक्शन न होने पर तत्काल कनेक्शन चालू कराने का निर्देश दिया। गोहिया, पथरौर, अमोई पुरवा एनएम सेंटर पहुंचकर सीएमओ ने टीकाकरण कर रही एनएम से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गोपलपुर पीएचसी में गंदगी देख संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई।