फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जेडी के निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर और ओटी टेक्नीशियन रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. सुबोध सिन्हा ने बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे सीएचसी मड़िहान का निरीक्षण किया। इस दौरान दो डॉक्टर और ओटी टेक्नीशियन अनुपस्थित रहे। तीन स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिलने पर उपस्थिति पंजिका पर मार्क कर दिया। हालांकि देर से पहुंचने पर एक डाॅक्टर को माफ कर दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के विंध्याचल मंडल के संयुक्त निदेशक सुबह करीब 10 बजे सीएचसी मड़िहान पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। डॉ. शिल्पी केसरवानी सुब आठ बजे के बजाय पौने नौ बजे अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखते हुए पंजिका पर हस्ताक्षर करना भूल गईं और मरीजों को देखने के लिए अपने चैंबर में चली गईं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज अनुपस्थित रहे। जानकारी मिली कि वे कभी-कभी अस्पताल आते हैं। ओटी टेक्नीशियन श्रीराम 20 मिनट देर से अस्पताल पहुंचे थे, जब पंजिका में मार्क कर दिया गया था। कुछ मरीजाें के तीमारदारों ने बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत की। नोडल अधिकारी डाॅ. आरएस वर्मा ने बताया कि संयुक्त निदेशक के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात कुछ लोग अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें