मिर्जापुर। पहाड़ी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भगेसर में चल रहे समर कैंप में छठें दिन बृहस्पतिवार को बालक और बालिकाओं की टीम के बीच क्रिकेट मैच कराया गया। इसमें बालिकाओं की टीम ने बालकों को 8 विकेट से हरा दिया।
बालक वर्ग की टीम ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने छह ओवर में 46 रन बनाए। बालिकाओं की टीम ने पांच ओवर दो गेंद में ही 46 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। संध्या ने 12 रन बनाया और तीन विकेट भी लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक रविकांत द्विवेदी, अशोक कुमार, अंशुमान द्विवेदी आदि मौजूद रहे।