फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में स्नान करते समय दो किशोर डूबे, दो को बचाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के छटहां गंगा घाट पर शनिवार की दोपहर स्नान करते समय दो बालक समेत चार लोग डूबने लगे। स्थानीय लोगों की एक युवक किसी तरह बाहर आया और एक बालक को भी डूबने से बचाया। दो किशोर गंगा में डूब गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे पड़री थानाध्यक्ष गोताखारों की मदद से डूबे लोगों की खोजबीन में जुटे रहे।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना बारीपुर गांव निवासी सौरभ यादव पुत्र राजेश यादव अपने मां के साथ रक्षाबंधन पर पड़री थाना क्षेत्र के चौहानपट्टी निवासी अपने नाना शिवचरन के घर आया था। देहात कोतवाली के ही लखमापुर निवासी नंदलाल यादव का 18 वर्षीय पुत्र मुरली यादव भी चौहानपट्टी गांव में अपनी बहन मंजू देवी के घर राखी बंधवाने आया था। शनिवार की दोपहर गांव निवासी 12 वर्षीय आशीष यादव पुत्र स्व. सूर्यबली यादव, 12 वर्षी श्रीराम यादव पुत्र राजबली यादव रिश्तेदारी में आए सौरभ यादव और मुरली यादव के साथ दोपहर में छटहां गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। वहां पर स्नान करते समय चारो गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से मुरली यादव नदी से बाहर आया और डूब रहे श्रीराम यादव को भी बचाया। दो अन्य सौरभ और आशीष गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर प्रधान अर्चना दुबे ने थाने पर फोन कर सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे पड़री थानाध्यक्ष साजिद सिद्दीकी मौके पर पहुंच कर गोताखारो की मदद से डूबे बालकों की खोजबीन में जुट गए। विंध्याचल से सात गोताखोर डूबे बालकों की तलाश में लगे है, देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष साजिद सिद्दीकी ने बताया कि स्थानीय लोग और गोताखोर जाल डालकर खोजबीन कर रहे है। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। वो रास्ते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें