हादसे के बाद 10 लोग लौटे घर
डूबे युवक सूरज के पिता संजय जायसवाल विगत कई वर्षों से पुणे में आटा चक्की की दुकान किए हैं। वह कुछ दिन पहले अपने गांव आजमगढ़ के मेहनाजपुर आए हुए थे। घर में वार्षिक पूजन होने के बाद परिवार के सभी लोग मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन करने के लिए आए थे। गंगा पर हादसा होने के बाद परिवार के 10 लोग गांव लौट गए हैं। पिता एवं एक अन्य डटे हुए हैं।
विंध्याचल के गंगा घाटों पर एसडीआरएफ की तैनाती है। लगातार एनाउंसमेंट किया जा रहा था कि गहरे पानी में न जाए जब यह लोग डूबने लगे तो टीम ने बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बच पाए। -विवेक जावला, सीओ सिटी