दोनों के हाथ में बने टैटू से हुई शव की शिनाख्त
रवि के दाएं हाथ की कलाई पर बंधे धागे के साथ ही उसकी महिला मित्र आयुषी के नाम का टैटू बना हुआ था। अहरौरा पुलिस के अनुसार टैटू देखकर उसकी बहन प्रतिमा ने शव की शिनाख्त की। रवि दो बहनों का छोटा भाई था।
उसका शव देखकर उसके पिता अशोक, मां किरण और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं शुभम के हाथ पर ॐ का टैटू बना हुआ था। इसके आधार पर उसके छोटे भाई शिवम में शव की शिनाख्त की। हालांकि पुलिस का लोगों लगे वाहन से आए रवि के परिजनों ने पत्रकारों से कोई बात नहीं की।
किट्टू की मुखबिरी के आरोप में तो नहीं मारा गया, दोस्त की बाइक लेकर निकले थे दोनों
चौक और कोतवाली क्षेत्र में यह चर्चा है कि बीते साल नवंबर महीने में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू उर्फ बाबू के साथ इधर कुछ महीनों से शुभम अक्सर देखा जाता था। बताया जा रहा है कि किट्टू के करीबियों को शंका थी कि शुभम ने उसके छुपने के ठिकाने की पुलिस से मुखबिरी की थी।
इसी से नाराज किट्टू के दोस्तों ने उसकी हत्या कराई है। इसके अलावा पुलिस शुभम की अन्य रंजिशों को भी खंगाल रही है। किट्टू के पहले शुभम दारानगर और चौक क्षेत्र के पुराने अपराधियों के संपर्क में रहता था। वहीं, पुलिस के अनुसार रवि और शुभम अपने एक दोस्त सुनील गुप्ता की बाइक लेकर कहीं निकले थे। तभी से उनका कहीं कोई पता नहीं चला।