मिर्जापुर। दो दिन पहले जिले में कुछ स्थानों पर हुई बारिश व हवा के चलते मौसम बदल गया था। वहीं शुक्रवार को गर्मी व तेज धूप के कारण लू भरी हवाएं एक बार फिर चलनी शुरू हुईं। उमस भरी गर्मी से प्यास के कारण लोगों के हलक सूख जा रहे हैं। मौसम विभाग कि माने तो अभी आने वाले दो से तीन दिनों तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
उमस भरी गर्मी व लू का प्रकोप मिर्जापुर में जारी है। शुक्रवार को यहां का तापमान 44 डिग्री को छू लिया। पिछले दो दिन में शुक्रवार का मौसम सबसे गर्म रहा। तपीश ऐसी की लोगों के कंठ सूख जा रहे हैं। गला तर करने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस मौसम में बच कर रहें, खाली पेट घर से बाहर न निकलें जब निकले पानी व सिर ढक कर ही बाहर निकलें। सूर्य की रोशनी से सीधे संपर्क में न आएं। हल्के भोजन के साथ पानी का अधिक प्रयोग करें। सलाद जैसे कि खीरा, टमाटर, प्याज, मूली व गाजर का अधिक सेवन करें तभी जाकर इस लू से बच सकते हैं। ऐसे में ठंडा पानी का बोतल साथ में लेकर चले जिससे कुछ राहत मिल सकती है।