फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में स्नान के दौरान डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बजहा गंगा घाट पर शनिवार की शाम स्नान करते समय दो चचेरे भाई गंगा में डूबने लगे। ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, परंतु असफल रहे। ग्रामीण प्रयास कर दोनों को बाहर निकालकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी वंशराज और हंसराज भाई है। दोनों राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। दोनों भाइयों के बहनोई साहब लाल जौनपुर से शनिवार को उनके घर आए थे। वंशराज का आठ वर्षीय पुत्र अनुज कुमार और हंसराज का नौ वर्षीय पुत्र आलोक कुमार शनिवार की शाम करीब छह बजे अपने फूफा साहब लाल के साथ गंगा घाट घूमने गए थे। वहां दोनों चचेरे भाई गंगा में स्नान करने लगे। साहब लाल ने दोनों को गंगा में स्नान करने से मना किया, परंतु दोनों नहीं माने तो साहब लाल उनके पिता को बुलाने के लिए घर चले गए। परिजनों को लेकर घाट पर आए तो अनुज गंगा में डूब चुका था और आलोक डूब रहा था। उसे डूबते देख परिजनों ने शोर मचाया तो गांव के तैराकों ने गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि तब तक आलोक भी डूब गया। काफी मशक्कत कर कुछ देर बाद दोनों को बाहर निकाला गया।
परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर चले आए। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार करने चले गए। अनुज और आलोक दो भाइयों में बड़े थे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो परिजन अंतिम संस्कार कर चुके थे। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि गंगा में स्नान करते समय दो चचेरे भाइयाें की डूबने से मौत हुई है। जानकारी मिलने पर पहुंचे तो परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें