फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 31.37 करोड़ से विकास कार्य कराने का बजट पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगर पालिका सभागार में बोर्ड की पहली बैठक शनिवार को पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान पेयजल का मुद्दा गरमाया रहा। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में पेयजल की समस्या से लोगों को निजात दिलाने की मांग उठाई। इस बीच विकास कार्य के लिए 31 करोड़ 37 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। हालांकि इस पर भाजपा सभासदों ने असहमति जताई।
विज्ञापन

बैठक में दरगाह शरीफ पूर्वी के सभासद विक्रम यादव ने नक्शा एवं नामांतरण शुल्क 1000 रुपये की जगह 500 रुपये किए जाने का प्रस्ताव रखा। सब्जी महाल के सभासद सुरेश यादव ने आवश्यकतानुसार नगर के अन्य स्थानों पर ट्यूबवेल की बोरिंग कराए जाने का प्रस्ताव रखा। लालदरवाजा के सभासद गौतम मौर्या ने जन्म-मृत्यु दर्ज करने के दौरान निर्धारित शुल्क लेने व नगर के बाशिंदों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। दुमदुमा वार्ड के सभासद अजय पाल ने पेयजल समस्या का समाधान होने तक टैंकर से आपूर्ति कराने की मांग की। काजीटोला के सभासद सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने मकान के मानक के अनुसार गृहकर लगाने का प्रस्ताव रखा। बेलबीर के सभासद सुनील यादव ने पालिका कार्यालय में पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश, नक्शा, जलकर, गृहकर नामांतरण आदि पटल देखने वाले कर्मियों का नाम व मोबाइल नंबर लिखा बोर्ड लगवाने का प्रस्ताव रखा।
अधिकांश प्रस्तावों को सभासदों ने ध्वनि मत से पारित किया। बैठक में पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शासन से विकास के लिए धनराशि स्वीकृत कराकर शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। पालिका के हर वार्ड में सभासदों के सहयोग से समान रूप से विकास कार्य कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की पहली बैठक में इन प्रस्तावों पर विचार किया गया। इनमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट का अनुमोदन, नगर की पेयजल व्यवस्था, पालिका की आय में वृद्धि के लिए जलकल कटरा के ऊपर व्यावसायिक दुकानों के निर्माण के साथ ही नगर से जुड़े अन्य तमाम विकास कार्यों से संबंधित मुद्दे शामिल रहे। बैठक के दौरान लेखाकार शमशेर सिंह ने नगर में कराए जाने वाले विकास कार्यों के एजेंडे को पढ़कर सुनाया और सभासदों के प्रस्ताव को मिनट बुक में लिपिबद्ध किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि के प्रतिनिधि के रूप में उदय शंकर, सफाई निरीक्षक लालमणि, अवर अभियंता जलकल सौरभ सिंह, कर अधीक्षक अजीत कुमार के अलावा सभासद पूजा पाल, संगीता देवी, आरती देवी, विकास कश्यप, अवनीश राय, विजय बहादुर बिंद, मदनलाल, रामलाल आदि मौजूद रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी राजपति बैस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें