फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाहन से टकराकर बाइक सवार दो कांस्टेबल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में सोमवार की शाम वीआईपी ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार दो कांस्टेबल किसी वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। जहां से दोनों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर से वीआईपी ड्यूटी करने के बाद सोनभद्र जा रहे बाइक सवार कांस्टेबल 40 वर्षीय तौवेज खान तथा 48 वर्षीय विनोद उपाध्याय ददरा बाजार के पास पहुंचे कि अचानक मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर आ रहे वाहन से टकरा गए। इससे सड़क पर गिरकर बाइक सवार दोनों कांस्टेबल घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख दोनों को डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वीआईपी ड्यूटी करके मिर्जापुर से वापस सोनभद्र जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें