जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के महड़ौरा गांव के पास सोमवार की शाम चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रयागराज जनपद के मेजा निवासी प्रद्युम्न कुमार (26) पुत्र साहब लाल सोमवार को मिर्जापुर से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्ठभुजा चौकी के महड़ौरा गांव के सामने ऑटो रिक्शा को ओवरटेक कर रहे थे, उसी बीच बाइक असंतुलित होकर गिर गई। उस दौरान पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार प्रद्युम्न गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी विंध्याचल भेजा गया। जहां से डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।