फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुलिस से खुद को घिरा देख पशु तस्करों ने झोंकी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो को लगी गोली

Mon, 12 May 2025 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

. Mirzapur News: मिर्जापुर पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हुई। जिसमें दो पशु तस्करों को गोली लगी, जिससे घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्त में लिया और इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र के खोरिया जंगल के रास्ते वध के लिए बिहार ले जाए जा रहे संरक्षित पशुओं को पुलिस ने रविवार की रात में पशु तस्करों से मुठभेड़ के बाद जंगल से बरामद किया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो पशु तस्कर घायल हो गए। उनके पास से 25 मवेशी, दो तमंचा, चार कारतूस व दो खोखा भी बरामद किया गया है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
क्षेत्र के खोरिया जंगल के रास्ते पशु तस्करों ने मवेशियों के तस्करी की योजना बनाई थी। 25 मवेशी लेकर रविवार की देर रात दो बजे निकले। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर घेराबंदी की। 

इसे भी पढ़ें; बदल रही काशी: एलीवेटेड रोड से वरुणा का होगा कायाकल्प, नदी के किनारे सड़क बनने से जाम से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन


पुलिस से घिरा देख पशु तस्करों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पशु तस्करों की गोली से बचते हुए पुलिस ने फायरिंग की। इसमें बाएं पैर में गोली लगने से अशोक कुमार राजभर निवासी रामगढ़ चैनपुर भभुआ बिहार व मनोज कुमार यादव निवासी मीरापुर थाना अहरौरा के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिनको गिरफ्तार कर इलाज के लिए अहरौरा सीएचसी ले जाया गया। वहां से उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया। 

विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस ने 25 मवेशी, दो तमंचा, दो खोखा व चार कारतूस बरामद किया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओ पी सिंह, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मुनेंद्र पाल पहुंचे और पशु तस्करों से पूछताछ किया। पुलिस ने पशु तस्करों पर जानलेवा हमला करने, पशु क्रूरता संरक्षण अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बरामद संरक्षित पशुओं को ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया गया।

क्या बोले अधिकारी
खोरिया जंगल में पशु तस्करों से मुठभेड़ हुआ। इसमें दो तस्करों के पैर में गोली लगी है। 25 मवेशी , तमंचा और कारतुस बरामद हुआ है। घायल पशु तस्करो को अस्पताल ले जाया गया।  -ओपी सिंह, एएसपी आपरेशन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें