फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गैपुरा से पहाड़ी के बीच तीसरी रेल लाइन के दो पुल तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज-पीडीडीयू रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है। गैपुरा से पहाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए चार रेलवे पुलों का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

इनमें दो पुलों का निर्माण हो चुका है, जबकि दो अन्य पुलों पर तेजी से कार्य चल रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद ट्रेनों के संचालन में सहूलियत मिलेगी और रेल यातायात पहले की तुलना में अधिक सुचारु हो सकेगा।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस खंड में पुल-503 का निर्माण पूरा कर लिया गया है। वहीं, आमघाट नदी पर पुल-514 तथा ओझला नदी पर पुल-520 का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तीसरी रेल लाइन का निर्माण भी तय समय पर पूरा किया जा सके।
प्रयागराज-पीडीडीयू रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन तैयार होने के बाद ट्रेनों के संचालन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नई लाइन बनने से तेज गति वाली एक्सप्रेस ट्रेनों और मालगाड़ियों का परिचालन अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें