फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 16 दिन में दो शव डंप, अब सुनसान स्थानों पर लगेंगे 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर कुनबिया मार्ग जंगल । संवाद
विज्ञापन
- जिले के सीमावर्ती मार्गों के साथ घटनास्थलों वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे कैमरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। वन क्षेत्रों में हत्या के बाद फेंके जा रहे शवों की शिनाख्त में कठिनाई आने के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। 16 दिनों के भीतर दो शव मिलने के बाद अब जिले के सुनसान स्थानों पर 70 से अधिक हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस जिले के प्रवेश मार्गों के साथ-साथ उन प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर रही है, जहां पहले आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि घटना होने की स्थिति में फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में मदद मिल सके।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में पुलिस, यातायात विभाग तथा व्यापारियों की ओर से पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनसे निगरानी की जा रही है, लेकिन कई मामलों में कैमरों से अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी। इसके कारण घटनाओं के खुलासे में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इसे देखते हुए जिले के 70 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें जिले के प्रवेश द्वारों के साथ 67 ऐसे प्वाइंट शामिल हैं, जहां पहले आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं।

ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडिंग कैमरे भी लगाए जाएंगे

ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडिंग कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे वाहनों के नंबर ट्रैक किए जा सकेंगे। अपराध में प्रयुक्त वाहनों की पहचान होने पर पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुंचना आसान होगा।

केस स्टडी-1

दो जून को मड़िहान के कुनबियामार जंगल में एक आठ वर्षीय बालिका की हत्या कर उसका शव फेंक दिया गया था। पुलिस ने बालिका की शिनाख्त के लिए सोनभद्र और मध्य प्रदेश तक छानबीन की। कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

केस स्टडी-2

18 जून को मड़िहान थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़वा के सिंहवान गांव के जंगल में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या के बाद शव फेंक दिया गया था। पुलिस ने छानबीन की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

केस स्टडी-3

15 जून की सुबह कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा स्थित कारखाने के पास गला रेतकर घायल अवस्था में मिली महिला की शिनाख्त पूर्णिया की शीला देवी (46) के रूप में हुई, लेकिन उस पर किसने हमला किया और स्टेशन पर उतरने के बाद वह वहां कैसे पहुंची, इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


वर्जन

वारदात वाले स्थानों के साथ जिले में प्रवेश करने वाले सीमावर्ती मार्गों पर 70 हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए जाने हैं। इसका प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही प्रस्ताव पास होने के बाद कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। कैमरे लगने से घटनाओं की रोकथाम और घटना होने पर अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी।

— राजकुमार मीणा, एएसपी ऑपरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें