फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्रांतर्गत रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सताइस मिल लायन मोड़ के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेज दिया। लालगंज अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। हलिया कस्बा निवासी 25 वर्षीय अविनाश भूज व 32 वर्षीय विजय शर्मा बाइक से किसी कार्य वश बरौंधा बाजार गए थे। वहां से वापस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर सताइस मिल के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना की जानकारी पाकर दोनों युवकों के परिजन भी लालगंज सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें