जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव के पास मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मैजिक के टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची जिगना पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर (सर्रोई) भेजवाया। मंगलवार की शाम प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी लहरी (29) व जटा शंकर (36) को लेकर लालगंज से घर जा रहे थे। शाम को जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव के सामने पीछे से आ रही मैजिक से टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद मैजिक चालक गाड़ी लेकर भाग गया।