फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बदलते मौसम में कामन कोल्ड की चपेट में आ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बारिश के बाद तामपान में कमी और फिर कड़ी धूप निकलने के कारण इस समय तमाम लोग कामन कोल्ड की चपेट में लोग आ रहे हैं। जिसे चलते लोग सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। मंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक लोग उपचार कराने आ रहे हैं। डाक्टर कामन कोल्ड से बचने के लिए ठंडी चीजों का सेवन नहीं करने का सलाह दे रहे हैं।एक पखवाड़ा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ठंड जाने के बाद लोग पंखा चलाने लगे थे। इस बीच अचानक बारिश हुई। जिसके बाद तापमान गिर गया। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। फिर मौसम बदला और धूप निकल गई। कुछ दिन बाद फिर बारिश हुई। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने से लोग तरह-तरह की बीमारी की चपेट में भी आने लगे हैं।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. उमेश श्रीवास्तव का कहना है कि मौसम में लगातार परिवर्तन होने से लोग कामन कोल्ड की चपेट में आने लगे हैं। कामन कोल्ड में लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, लूज मोसन से ग्रसित हो रहे हैं। इन बीमारियों से पीड़ित प्रतिदिन की 50 मरीज उनके यहां आ रहे हैं। अन्य फिजिशियन के ओपीडी कक्ष में भी इसी तरह के मरीज आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि इन बीमारियों से बचने के लिए ताजा खाना खाएं और पानी का खूब सेवन करें। लोग ठंडे सामान का सेवन न करें। पानी उबाल कर पीएं और फल का सेवन करें। उन्होंने तले सामान का सेवन नहीं करने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें