फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक से टकराकर दो बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया कस्बा के पास रविवार को लालगंज की तरफ से आ रही अनियंत्रित बाइक मैजिक से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा वासियों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। बिकना निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री हरिश्चंद्र मौर्य (45) अपने साथी शिवपाल मौर्य (43) वर्ष के साथ रविवार सुबह हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में ट्रैक्टर बनाने के लिए जा रहा था। रविवार सुबह जैसे ही हलिया कस्बा स्थित रेंज आफिस के सामने पहुंचा कि सामने से आ रही मैजिक का चालक एकाएक गाड़ी बैक करने लगा। तेज गति से आ रहे दोनों बाइक सवार मैजिक से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। बाइक चला रहे हरिश्चंद्र के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, पीछे बैठे साथी शिवपाल को भी गंभीर चोटें आईं हैं। संयोग ठीक था कि बाइक चालक हेलमेट लगाया था। दोनों घायलों चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें