फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंटाकशी कर भाग रहे बाइक सवार हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक बाजार में शनिवार की रात कार सवार दो युवकों ने एक दुकानदार की पत्नी से छींटाकशी की। ग्रामीणों के विरोध करने पर भागते हुए कार सवार की डीसीएम से टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। रात में मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर अंडे की दुकान पर कार सवार दोनों युवक गए। युवकों ने अंडे वाले की पत्नी से अपशब्द कहकर छींटाकशी की। महिला के विरोध करने पर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। ग्रामीणों के इकट्ठा होता देखकर कार सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया। भागते समय सामने से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस दोनों घायलों को ले गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें