फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बोलेरो पलटने से दो बराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर हरसड़ कोटार गांव में सोमवार की रात आठ बजे बरातियों को लेकर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बोलेरों में सवार आठ में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन




प्रयागराज के कोरांव थाने के बैदवार गांव से बोलेरो में सवार होकर आठ लोग बरात में शामिल होने जा रहे थे। हरसड़ कोटार गांव के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट जाने से वाराणसी के बलरामपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सुजीत प्रजापति व जौनपुर के मछलीशहर निवासी 29 वर्षीय संदीप मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य छह लोग लोग बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें