फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डंपर की टक्कर से ऑटो सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अदलहाट-शेरवां मार्ग पर स्थित विसौरा खुर्द गांव के सामने रविवार को दोपहर डंपर व ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव निवासी हसन (27) पुत्र जहूर व चंदौली जनपद के थाना चकिया के पुरानी चकियां गांव निवासी पिंकी (45) पत्नी मजीद व उसकी बेटी नजराना (17) जो अदलहाट के शर्मा मोड़ से सवारी ऑटो में बैठकर चकियां के लिए जा रहे थे। ज्यों ही विसौरा खुर्द गांव के पास पहुंचे थे कि चकिया से अदलहाट की ओर आ रही डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में हसन व पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई। नजराना को हल्की चोट लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें