थाना क्षेत्र के बसही गांव में खाली पड़े जर्जर मकान में अज्ञात 55 वर्षीय महिला का शव पाया गया।
बसही गांव निवासी सूबेदार के पुराने खाली मकान में एक अज्ञात महिला का शव मिला। सड़क के किनारे स्थित गोमती पर दुकानदार के पास से एक युवा लघु शंका के लिए मकान के पास गया तो खिड़की में से उसे कोई लेटा हुआ दिखाई दिया। खाली पड़े मकान में किसी के दिखने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने देखा कि अज्ञात लगभग 55 वर्षीय महिला जमीन पर लेटी हुई है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है ।उसके शरीर में किसी प्रकार का चोट नहीं है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।