मिर्जापुर। मड़िहान पुलिस ने बृहस्पतिवार को तमंचे और कारतूस और कटरा कोतवाली पुलिस ने रिवॉल्वर और कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने यह जानकारी दी। बताया कि चेकिंग के दौरान धनंजय चौहान निवासी ग्राम अटारी थाना मड़िहान को तमंचे और दो कारतूस के साथ पकड़ा गया। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि वाहिद अली उर्फ बाबू निवासी हयातनगर कोतवाली कटरा को रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।