फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 45 लाख की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बालू घाट गंगापुल के पास से 45 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ दो लोगों काे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

यह जानकारी सीओ चुनार उमाशंकर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि चुनार थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बालू घाट गंगा पुल के पास हेराइन तस्कर मौजूद हैं। वे हेरोइन बेचने को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ दबिश दी। पुलिस ने दीपक कुमार सोनकर निवासी सरैया सिकन्दरपुर और अभिषेक सोनकर उर्फ मोनू निवासी नागरपुर थाना चुनार को गिरफ्तार किया। उनके पास से 450 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक बाइक बरामद किया। आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर वाहन सीज कर दिया। उनके पास से इलेक्ट्रानिक तराजू, पैकिंग के लिए पन्नी, 700 रुपये नकद बरामद हुए। सीओ चुनार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी-छिपे जनपद के बाहर से थोक मात्रा में मादक पदार्थ हेरोइन लाते हैं। मांग के अनुसार इलेक्ट्रानिक तराजू से तौलकर छोटी-छोटी पुड़िया में भरकर बिक्री करते हैं। जिससे अच्छी कमाई हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें