फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: क्रिकेट मैच में गोरखपुर और चुनार की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार के मेड़िया स्थित मिनी स्टेडियम में पूर्व मेयर स्व. सरोज सिंह की स्मृति में बृहस्पतिवार को पहला क्रिकेट मैच गोरखपुर और लखीमपुर तथा दूसरा सुल्तानपुर और भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी चुनार के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर और चुनार की टीमें मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन

टॉस जीतकर गोरखपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 174 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी लखीमपुर की टीम 14 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी टीम के सौरभ कश्यप ने 5 विकेट लिए। इस तरह से गोरखपुर की टीम 99 रन से विजयी रही। दूसरा मैच सुल्तानपुर और भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी चुनार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सुल्तानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 84 रन बनाए। गेंदबाजी टीम के अमनराज ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की टीम 14 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस तरह से भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से मैच अपने नाम किया। बल्लेबाजी टीम के मनीष जैद ने 47 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अमनराज को दिया गया। गोरखपुर और चुनार की टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें