चील्ह। थाना क्षेत्र के आदर्श ढाबा के पास से रविवार की रात को चेकिंग के दौरान पुलिस और स्वाट टीम ने पिकअप से 30 पेटी बीयर बरामद की। पुलिस ने पिकअप से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही थी।
चील्ह थाना क्षेत्र के आदर्श ढाबा के पास रविवार की रात चील्ह पुलिस और स्वाट टीम मुखबिर की सूचना पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सफेद रंग की पिकअप का चालक पुलिस को देखर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। भाग रहे आरोपित राजेश कुमार यादव निवासी बालापर थाना धनौरा जनपद पटना बिहार, विमल केवट निवासी रसलापुर थाना धनौरा जनपद पटना बिहार को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने पिकअप से 10 थर्माकोल की बड़ी पेटियों में रखी 30 पेटी बीयर बरामद की।