फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 20 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
जिगना पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्कर। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिगना पुलिस ने शनिवार को 20 किलो 141 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों बसंत और पप्पू को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई। सीओ अमर बहादुर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि ऑपरेशन ऑल-आउट के तहत जिगना पुलिस टीम को यह सफलता मिली। बिहसड़ा तिराहे पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक सवार लोलो यादव उर्फ बसंत निवासी ग्राम रामपुर बल्लीपरवा, थाना चील्ह और पप्पू यादव निवासी ग्राम रामपुर बल्लीपरवा, थाना चील्ह को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से मिले बोरे में रखा 20 किलो 141 ग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक के खिलाफ चील्ह थाने में चार प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें