मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी के साथ छेड़खानी करने, धार्मिक नारा बोलने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी समीर हाशमी उसकी पुत्री को जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धमकी देता है। उसकी बात नहीं मानने पर पिता और भाई को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। तहरीर में तमंचा सटाकर पुत्री को धार्मिक नारा लगाने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी समीर हाशमी के अलावा सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सलमान पर पहले से गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।