फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: होमगार्ड की पिटाई करने के आरोप में दो गिरफ्तार, थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

Wed, 19 Oct 2022 07:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में होमगार्ड के जवान की पिटाई करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही होमगार्ड कमांडेंट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर हमला करने की धारा भी बढ़ाई। 
विज्ञापन
होमगार्ड को थप्पड़ मारने वाले दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास होमगार्ड के जवान की पिटाई करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही होमगार्ड कमांडेंट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर हमला करने की धारा भी बढ़ाई। बीते सोमवार को पुलिस ने सिर्फ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मार्ग पर रविवार को देर रात भारतीय स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित प्रशासनिक भवन में होमगार्ड नंदलाल यादव ड्यूटी पर तैनात थे। विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पास दो युवकों ने नशे की हालत में होमगार्ड को रोककर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद होमगार्ड कमांडेंट बीके सिंह के निर्देश पर होमगार्ड नंदलाल यादव ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिव सोनी निवासी सगरा और लल्ला माली निवासी रेहड़ा चुंगी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

सीओ प्रभात राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। दूसरे पक्ष ने होमगार्ड नंदलाल के खिलाफ शराब पीकर गाली देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को बोला गया है। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था, परंतु सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान पिटाई की धारा नहीं लगाई गई थी। इस पर होमगार्ड कमांडेंट ने हस्तक्षेप किया। जिसके बाद पुलिस ने सरकारी कर्मचारी पर ड्यूटी के दौरान हमला करने की धारा बढ़ाई कई।
होमगार्ड कमांडेंट बीके सिंह ने बताया कि शुरू में आरोपियों पर धारा कम लगी थी। बाद में उसमें धारा बढ़ाई गई। विंध्याचल कोतवाल अतुल राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें