मिर्जापुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। अदलहाट पुलिस की बदमाशों के साथ रानीबाग नगर तिराहा के पास मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
मिर्जापुर जिले के अदलहाट पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उनके पास से तमंचा कारतूस और कंटेनर से 32 मवेशी को बरामद किया गया। पुलिस ने घायल तस्करों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
यह है मामला
अदलहाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर कंटेनर से मवेशी लेकर जा रहे हैं। अदलहाट पुलिस और एसओजी टीम ने रानीबाग नगर तिराहा के पास घेरेबंदी की। पुलिस ने आ रहे कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की।
तस्करों की फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने गोली चलाई। गोली पशु तस्कर अब्बू सहमा निवासी ग्राम चकिया कसारी मसारी थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज के बाएं और महबूब आलम निवासी दौलतपुर कड़ाधाम जनपद कौशांबी के दाएं पैर में लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। दोनों तरस्कों के कब्जे से दो तमंचा, दो खोखा, एक कार, एक ट्रक कंटेनर व 32 मवेशी को बरामद किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।