फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जंगल में पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली; गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 10:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो तस्करों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
घायल पुलिस को ले जाती पुलिस व घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में गो-तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को लालगंज थाना क्षेत्र के जयकर खर्द जंगल में पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो शातिर तस्कर घायल हो गए। जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में थाना लालगंज, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान वाराणसी जंसा सत्तनपुर रईसी निवासी आकाश गुप्ता (22), निवासी और मनीष यादव उर्फ मंगरू यादव (23) निवासी गंज ख्वाजाजंसो की मढई अली नगर चंदौली के पैरों में गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति सामान्य है। 

पुलिस ने मौके से 12 गोवंश, एक पिकअप वाहन, दो अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस और दो जीवित कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना लालगंज में गौ हत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Indian Railway: कैंट से होकर गुजरेगी चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल, नई दिल्ली के लिए गरीबरथ

पुलिस के अनुसार आकाश गुप्ता और मनीष यादव पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें गौ-हत्या, पशु क्रूरता, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह, निरीक्षक एसओजी राजीव कुमार सिंह और उप-निरीक्षक सर्विलांस मानवेन्द्र सिंह शामिल थे।



इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हाथ बंधे थे, एक आंख निकली थी; नहीं हो सकी पहचान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें