फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिर्जापुर में स्थापित होगा थर्मल पावर प्लांट, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा- लोगों को मिलेगा रोजगार

Fri, 11 Apr 2025 03:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थापित होने जा रहे थर्मल पावर प्लांट को लेकर पर्यावरण सुनवाई हुई। सदर तहसील के ददरी खुर्द गांव में 1600 मेगावाट कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित होगा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
मिर्जापुर में थर्मल पावर प्लांट होगा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह के तत्वाधान में मिर्जापुर में थर्मल पावर प्लांट स्थापित होने जा रहा है। सदर तहसील के ददरी खुर्द गांव में 1600 मेगावाट कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्थापित होगा। जिसके लिए पर्यावरणीय स्वीकृति को लेकर लोक सुनवाई का कार्यक्रम हुआ, जो उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

विज्ञापन


जिसमें सभी क्षेत्रवासी स्थानीय ग्रामीणों सहित पूर्व मंत्री और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस पावर प्लांट के लगने से क्षेत्र के काफी लोगों को रोजगार एवं जिले का विकास होगा।

इस दौरान अपर जिला अधिकारी शिव प्रसाद शुक्ला एवं क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी सोनभद्र एवं अदाणी ग्रुप के अधिकारी, क्षेत्रवासी एवं जिले के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्लांट से जिले का चहुमुखी विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें