फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वन्य जीवों का शिकार करने आए दो आरोपी बंदूक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह पुलिस ने बृहस्पतिवार को वन्य जीव का शिकार करने आए दो लोगों को फैक्ट्री मेड बंदूक, कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों को जेल भेजकर बरामद बंदूक की जांच कर रही है। बरामद बाइक को सीज कर दिया गया है। दोनों आरोपितों ने जिसके पास से असलहा लेने की बात बताई, पुुलिस उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में बाइक सवार दो लोग नील गाय का शिकार करने आए थे। ग्रामीणों ने उनको रोका तो वे नहीं माने। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चील्ह थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक फैक्ट्री मेड बंदूक, तीन कारतूस, एक खोखा, दो चाकू बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों मोहम्मद अली शहजाद निवासी पियरोपुर थाना औराई जनपद भदोही से पूछताछ की।
दोनों ने मझलीपट्टी गांव निवासी अनिल सिंह से असलहा लेने की बात बताई। पुलिस ने उसकी जांच की तो पता चला कि अनिल सिंह के पिता के नाम का असलहा जमा है। पुलिस ने बरामद असलहे पर पड़े नंबर को असलहा बाबू से मिलान कराया तो पता चला कि यह असलहा जिले का नहीं है। पुलिस अनिल सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी एसपी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि नील गाय का शिकार करने आए दो लोगों को पकड़ा गया है। उनके पास से बरामद असलहा जिसका बताया गया, उसके पिता का असलहा जमा है। आरोपी अनिल सिंह भी फरार है। असलहा की जांच कराई जा रही है। जिले के असलहा बाबू से जांच कराने पर पता चला कि असलहा मिर्जापुर का नहीं है। आशंका है कि असलहा कहीं और से चोरी की गई है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें